The Bare Truth

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, भूपेश बोले- कौशल्या भाभी को CM बना दीजिए, इधर साय सरकार विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में..

21 Apr 2026  

महिला आरक्षण पर सियासत तेज, भूपेश बोले- कौशल्या भाभी को CM बना दीजिए, इधर साय सरकार विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में..

Share this post with:

छत्तीसगढ़ की सियासत में महिला आरक्षण बिल को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। Bhupesh Baghel ने भाजपा सरकार पर तीखा तंज कसते हुए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai पर सीधा हमला बोला है। 

भूपेश बघेल ने कहा, “विष्णु जी, अगर आपको तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि जनसंघ, आरएसएस, विहिप और भाजपा ने कभी भी महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में आगे बढ़ाने का काम नहीं किया। उनके मुताबिक, भाजपा सिर्फ महिलाओं के नाम पर राजनीति करती है, लेकिन असल में उन्हें नेतृत्व में मौका देने से बचती रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए कहा कि इसकी पहल सबसे पहले Rajiv Gandhi ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय भाजपा ने अड़ंगा लगाया, वरना 1989 में ही यह कानून लागू हो सकता था। 

बघेल ने पंचायत राज व्यवस्था का जिक्र करते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में इसे लागू करने के बाद 1995 में चुनाव हुए, जिससे लाखों महिलाएं राजनीति में आईं। उन्होंने कहा कि आज देशभर में बड़ी संख्या में महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं और इसमें कांग्रेस की नीतियों की अहम भूमिका रही है। 

भूपेश बघेल ने ये बयान अपने निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया। इधर, लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली है। साय सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है, जिसमें विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच महिला आरक्षण का मुद्दा अब प्रदेश की राजनीति में बड़ा विवाद बनता जा रहा है, जहां सत्तापक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web